इंदौर:महिला थाना में दहेज की मांग और प्रताड़ना के दो मामले दर्ज किए गए हैं. दोनों मामलों में पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष को आरोपी बनाया है.
महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि खजराना क्षेत्र की हारून कॉलोनी में रहने वाली अमीशा फातमा ने शिकायत की कि शादी के बाद से पति मोहम्मद हस्सान, सास अजरा परवीन और ससुर मो. हुसेन दहेज की मांग करते थे.
मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. दूसरा मामला सुखदेव नगर का है. यहां रहने वाली वर्षा बुलीवाल ने बताया कि पति अश्विन बुलीवाल, सास मीरा देवी, ससुर नारायण बुलीवाल और देवर आदित्य बुलीवाल शादी के बाद से दहेज को लेकर उसे परेशान करते रहे. दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के बयान लिए जा रहे है.
