छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को होगी पुनर्परीक्षा

रायपुर, 24 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को लेकर उठे पेपर लीक के संदेह के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा फैसला लेते हुए उक्त परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को पुन: आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में मंडल द्वारा आधिकारिक आदेश कल रात जारी किया गया।

गौरतलब है कि कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा 14 मार्च को संपन्न हुई थी। परीक्षा से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सऐप समूहों में कुछ प्रश्नों के वायरल होने के दावे सामने आए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद साइबर सेल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो वायरल सामग्री की सत्यता और स्रोत की पड़ताल कर रही है।

इधर, छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी इस मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने मंडल कार्यालय का घेराव कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

 

Next Post

पाकिस्तान रूकवाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध! ट्रंप ने आसिम मुनीर को मिलाया फोन, इस्लामाबाद में होगी शांति वार्ता

Tue Mar 24 , 2026
पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव कम करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इस्लामाबाद में संभावित बैठक और बैक-चैनल प्रयासों में तुर्की और मिस्र भी शामिल हैं। पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सैन्य टकराव को रोकने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की […]

You May Like