सियाल घोघरी कोयला खदान को मिला 5-स्टार रेटिंग सम्मान

परासिया। विधानसभा क्षेत्र परासिया में संचालित सियाल घोघरी कोयला खदान ने सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सतत खनन एवं उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है।

यह सम्मान 2नवम्बर 2026 को रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित मयफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सियाल घोघरी कोयला खदान की ओर से हेड ऑफ द माइन भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा माइन एजेंट मृत्युंजय कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया।

5-स्टार रेटिंग भारत सरकार द्वारा खदानों के प्रदर्शन का उच्चतम मूल्यांकन है, जो सुरक्षा मानकों के पालन, पर्यावरणीय प्रबंधन, उत्पादन दक्षता तथा सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि सियाल घोघरी कोयला खदान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी टीमों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है।

इस अवसर पर खदान प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों और हितधारकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान भविष्य में भी उच्चतम सुरक्षा एवं परिचालन मानकों को बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

Next Post

कैब ड्राइवर की हत्या करने वाले सगे भाईयों को उम्रकैद की सजा

Sat Nov 7 , 2026
सारंगपुर। महज 300 रुपए के किराए के विवाद में इंदौर के कैब चालक की हत्या कर शव कार की डिक्की में छिपाने वाले दो सगे भाइयों को द्वितीय अपर सत्र न्यायालय सारंगपुर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने दोनों आरोपियों को हत्या के साथ साक्ष्य छिपाने का […]

You May Like