अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का बड़ा दावा, कहा— अगले 24 घंटों में हो सकता है अंतिम फैसला

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौते के मसौदे पर अंतिम सहमति बन गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले 24 घंटों के भीतर इस समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

श्री शरीफ़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अंतिम सहमति के तुरंत बाद इस शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसके बाद अगले सप्ताह से तकनीकी स्तर की द्विपक्षीय बातचीत शुरू होगी। उन्होंने इस पूरी वार्ता के दौरान प्रतिबद्धता दिखाने के लिए अमेरिका और ईरान के नेतृत्व को धन्यवाद दिया, साथ ही इस मध्यस्थता प्रक्रिया में सहयोग करने वाले क्षेत्रीय देशों का भी आभार व्यक्त किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि यह ऐतिहासिक शांति समझौता क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।”

.....

Next Post

रोड ओव्हर ब्रिज का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण

Sat Jun 13 , 2026
बालाघाट। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 13 जून को बालाघाट-वारासिवनी-कटंगी मुख्य मार्ग पर वैनगंगा नदी के पुल के पहले रेल्वे क्रासिंग बीके-09, किलोमीटर 1048/0-1 पर निर्मित रोड ओव्हर ब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण किया। इस ब्रिज […]

You May Like