MP में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, 17 सितंबर से महीने भर होंगे कई कार्यक्रम

भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेश के करीब 11,400 शक्ति केंद्रों पर ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम होंगे, जिनमें छोटी-छोटी झांकियों और प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल में हुए बदलावों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान के तहत सरकारी और निजी स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम, ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ के तहत 10 से 15 मिनट की नाट्य प्रस्तुतियां और 97 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ियों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रदेश के करीब 18 हजार बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले प्रमुख स्थानों पर भी दीपोत्सव होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर और देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का भी जिक्र किया।

.....

Next Post

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर 'हैवान' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों से ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिल रही है

Fri Sep 11 , 2026
हैदराबाद,  अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ आज 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लगभग 18 साल बाद ‘खिलाड़ी-अनाड़ी’ की मशहूर जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर लौटी है, […]

You May Like

मनोरंजन