IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड

जोफ्रा आर्चर के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला ओवर बेहद खराब रहा। राजस्थान के इस तेज गेंदबाज ने 11 गेंदें फेंकते हुए अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया।

आईपीएल 2026 के 52वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें जयपुर के सवाई मान सिंह में आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच के पहले ही ओवर में नो-बॉल और वाइड गेंदों की झड़ी लगा दी, जिसके चलते वह एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे।

आईपीएल इतिहास में दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
जोफ्रा आर्चर आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी मैच के पहले ओवर में कुल 11 गेंदें फेंकी हैं। उन्होंने अपने शुरुआती ओवर में चार वाइड और एक नो-बॉल डाली, जिसकी वजह से ओवर लंबा खिंच गया। इस ओवर में आर्चर ने कुल 18 रन खर्च किए। अगर वह एक और अतिरिक्त गेंद फेंकते, तो आईपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज बन जाते।

सबसे ज्यादा गेंदों वाले ओवर की सूची में शामिल
जोफ्रा आर्चर अब आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। फिलहाल वह इस मामले में कई अन्य गेंदबाजों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले बॉलर्स
मोहम्मद सिराज – 11 गेंदें बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु, साल 2023, 19वां)
तुषार देशपांडे – 11 गेंदें बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (चेन्नई, साल 2023, चौथा ओवर)
शार्दुल ठाकुर – 11 गेंदें बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता, साल 2025, 13वां ओवर)
संदीप शर्मा – 11 गेंदें बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली, साल 2025, 20वां ओवर)
हार्दिक पांड्या – 11 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (मुंबई, साल 2025, 8वां ओवर)
अर्शदीप सिंह – 11 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लांपुर, साल 2026, 20वां ओवर)
जोफ्रा आर्चर – 11 गेंदें बनाम गुजरात टाइटंस (जयपुर, साल 2026, पहला ओवर)

इस सीजन शानदार रहा है आर्चर का प्रदर्शन
हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में जोफ्रा आर्चर का पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ, लेकिन पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 15 विकेट अपने नाम किए हैं और टीम की गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं। ऐसे में एक खराब ओवर के बावजूद टीम को उनसे आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Next Post

आईआरजीसी ने अपने जहाजों पर हमले के खिलाफ अमेरिका को दी चेतावनी

Sun May 10 , 2026
तेहरान, 10 मई (वार्ता) ईरान के प्रमुख सुरक्षा बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना शाखा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरानी तेल टैंकरों एवं कारोबारी जहाजों के प्रति किसी भी तरह की आक्रामकता दिखाई जाती है तो इस नतीजा क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य केंद्रों […]

You May Like