आईआरजीसी ने अपने जहाजों पर हमले के खिलाफ अमेरिका को दी चेतावनी

तेहरान, 10 मई (वार्ता) ईरान के प्रमुख सुरक्षा बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना शाखा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरानी तेल टैंकरों एवं कारोबारी जहाजों के प्रति किसी भी तरह की आक्रामकता दिखाई जाती है तो इस नतीजा क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य केंद्रों में एक और ‘शत्रु’ के जहाजों पर भारी हमले के रूप में सामने आएगा।

ये टिप्पणियां शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में की गईं, जो गुरुवार और शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में और उसके आसपास ईरान और अमेरिका के बीच भड़की छिटपुट झड़पों के बाद आई हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी सेना ने कई ईरानी जहाजों और तेल टैंकरों पर हमला किया है। एक्स पर एक अन्य पोस्ट में, आईआरजीसी के एयरोस्पेस डिवीजन ने कहा कि उसकी मिसाइलों और ड्रोन ने क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और आक्रामक दुश्मन के जहाजों को निशाना बनाया है। इसमें यह भी कहा गया है कि वे हमला करने के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

 

Next Post

दुनिया भर के 9000 विश्वविद्यालयों पर साइबर हमला, शाइनीहंटर्स ने मांगी बिटकॉइन फिरौती

Sun May 10 , 2026
दुनिया भर के 9000 शैक्षणिक संस्थानों के कैनवस लर्निंग प्लेटफॉर्म पर शाइनीहंटर्स ने बड़ा साइबर हमला किया है। हैकर्स ने परीक्षाओं के बीच छात्रों से बिटकॉइन में फिरौती मांगी है। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया भर के करीब 9000 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों पर एक बहुत बड़ा साइबर हमला हुआ […]

You May Like