अंबानी परिवार की जेड-प्लस सुरक्षा बनी रहेगी: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को दी गई जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने के अनुरोध को शुक्रवार को ठुकरा दिया और आवेदक को भविष्य में ऐसा आवेदन करने के खिलाफ चेतावनी दी।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की अंशकालीन कार्य दिवस पीठ ने बिकाश साहा की गुहार अस्वीकार करने का आदेश पारित किया।

शीर्ष अदालत ने इस संबंध में अपने पिछले आदेश को दोहराते हुए कहा कि मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बच्चों अनंत, आकाश और ईशा को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा जारी रहनी चाहिए।

अदालत ने स्पष्ट किया कि अंबानी परिवार को यह सुरक्षा देश-विदेश में सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था बनी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था पर आने वाला खर्च पहले की तरह अंबानी परिवार उठाएगा।

अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आवेदक (साह) को सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा को चुनौती देने का कोई अधिकार नहीं है।

Next Post

मंदसौर वनक्षेत्र में 6.5 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त, बांस वृक्षारोपण की तैयारी

Fri Jun 13 , 2025
मंदसौर। मंदसौर वन परिक्षेत्र के सीतामऊ बीट अंतर्गत गोपालपुरा में वनभूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। संयुक्त अभियान में डिप्टी कलेक्टर शुभम पाटीदार, थाना प्रभारी मोहन मालवीय, वन विभाग, पुलिस व राजस्व अमले ने 6.5 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। जेसीबी से ट्रेंच बनाई गई […]

You May Like