रनवे पर अचानक अलार्म से हड़कंप, तीन घंटे बाद मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई के लिए उड़ान भरने जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई -2750 को टेकऑफ से ठीक पहले रनवे पर रोकना पड़ा. उड़ान भरने से कुछ क्षण पहले पायलट को फायर इंडिकेशन अलार्म मिला, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तत्काल विमान को रोकने के निर्देश जारी किए.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 7:50 बजे था और उस समय 163 यात्री विमान में सवार थे. अचानक अलार्म बजने के बाद टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. प्रारंभिक परीक्षण में कोई खतरा नहीं मिलने पर विमान को बाद में उड़ान की अनुमति दी गई. करीब साढ़े तीन घंटे की देरी के बाद रात 11:41 बजे फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी.

सूत्रों का कहना है कि लंबे समय तक विमान के भीतर बैठने के बावजूद उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी. कुछ यात्रियों ने इस संबंध में एअर इंडिया से शिकायत की, जबकि एक यात्री के परिजन ने सिविल एविएशन मंत्रालय में डीजी फैज़ अहमद किदवई को भी स्थिति की जानकारी दी. घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यह कार्रवाई की गई थी और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही उड़ान को रवाना किया.

Next Post

हटवाहा में करंट लगने से युवक झुलसा, जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया

Thu Nov 6 , 2025
छतरपुर। पिपट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हटवाहा में बुधवार की सुबह एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अजय राजपूत अपने घर पर ही बिजली सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक तेज करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह […]

You May Like