माजन मोड़ में युवक की चोरी के शक में पिटाई

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र के बैढ़न स्थित माजन मोड़ में रविवार दोपहर एक युवक को चोरी के शक में आधा दर्जन लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीटने वाले युवक पर आरोप था कि उसने कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान से एंगल चोरी की थी। आरोपियों का कहना था कि दुकान के सीसीटीवी फुटेज में युवक की पहचान हुई थी और आज वह दिखाई देने पर उसे पकड़ लिया गया।

मौके पर मौजूद एक स्थानीय युवक ने बताया कि पिटाई के बाद आरोपियों ने उस युवक को अपने साथ ले गए। फिलहाल इस मामले में कोतवाली थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि घटना का वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

ट्रामा सेंटर के सामने वाली सड़क में सैकड़ों मवेशियों का कब्जा

Sun Oct 5 , 2025
सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के सामने से सीएमएचओ दफ्तर, डीडीआरसी भवन की ओर जाने वाली सड़क मुख्य मार्ग में सैकड़ों मवेशी का रात से लेकर सुबह करीब 11 बजे बेजा कब्जा होने से आवागमन प्रभावित होता है। इन मवेशियों को गौशाला में भेजने की विशेष तौर पर मांग […]

You May Like