मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) विजय चौहान और प्रियंका सिंह का रोमांटिक होली धमाका ‘नीक लागे रंगवा’ रिलीज़ हो गया है। मुंबई: होली का त्योहार भले ही अभी कुछ दिन दूर हो, लेकिन रंगों और उमंग का माहौल अभी से बनना शुरू हो गया है. इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने विजय चौहान और प्रियंका सिंह का नया रोमांटिक होली गीत नीक लागे रंगवा रिलीज़ कर दिया है।यह गीत एक नवविवाहित पति-पत्नी की पहली होली पर आधारित है, जिसमें उनके मन की कोमल भावनाओं और प्रेम की मिठास को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को विजय चौहान और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। वीडियो में विजय चौहान और अपडेट बिहारन ने अदायगी की है। गीतकार सिद्धू तिवारी के लिखे बोलों को संगीतकार रौशन प्रताप ने मधुर धुनों में पिरोया है। वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता की है। प्रोजेक्ट हेड नवरतन पांडेय, एडिटर दीपक पंडित और डीआई रोहित सिंह हैं। गाने के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास सुरक्षित हैं।

