नारी शक्ति के अपमान के विरोध में जलाया कांग्रेस का पुतला

सीहोर। शहर में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर भाजपा कार्यालय में े प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था. जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, रीतू जैन, अलका चौहान, पंकज गुप्ता, राजेन्द्र राजपूत, सविता राठौर, अंजली विशाल चौरसिया, वंदना और तारा आदि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रवासी शामिल थे. इस दौरान नारी शक्ति बिल का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. कार्यक्रम में मौजूद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोककर अपनी महिला विरोधी सोच उजागर की है.

 

Next Post

ऊर्जा और पर्यावरण की वर्तमान स्थिति पर व्याख्यान

Sat Apr 25 , 2026
सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज़ में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया. मुख्य वक्ता डॉ. गौरव द्विवेदी, सहायक प्राध्यापक ने भारत में […]

You May Like