ऊर्जा और पर्यावरण की वर्तमान स्थिति पर व्याख्यान

सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज़ में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया. मुख्य वक्ता डॉ. गौरव द्विवेदी, सहायक प्राध्यापक ने भारत में ऊर्जा और पर्यावरण की वर्तमान स्थिति विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने ऊर्जा संसाधनों के सतत उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. राजेश शर्मा, डीन इंजीनियरिंग डॉ. राजेंद्र कुशवाह, रिसर्च डायरेक्टर डॉ. मोहित गंगवार, डॉ. निलेश दिवाकर सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रंजीत कुमार पुसे एवं सह-समन्वयक डॉ. गीता खूबचंदानी तथा दीपक श्रीवास की सक्रिय भूमिका रही. अंत में ईसीई विभाग के सहायक प्राध्यापक देवेंद्र पटले द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया.

 

 

Next Post

एमजी रोड पर बेसुध हालत में मिली महिला की मौत

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर: एमजी रोड क्षेत्र स्थित कृष्णपुरा छत्री के पास गुरुवार को बेसुध हालत में मिली महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई. मामले में परिजनों ने पति पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाली […]

You May Like

Play sound