सोन-गोपद नदी उफान पर, फसलों को नुकसान

सिंगरौली । जिले में पिछले एक पखवाड़े से रूक-रूक कर हो रही बारिश अब आफत बनने लगी है। आलम यह है कि चितरंगी क्षेत्र के सोन एवं गोपद नदी उफान पर है। आज गुरूवार को सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर पानी है। गढ़वा एवं चितरंगी पुलिस लगातार मुनादी करा लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे रही है। वहीं सोन एवं गोपद नदी के बाढ़ से सोनतीर के दर्जनों गांवों के खरीफ एवं तिलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान है।

दरअसल यहां बताते चले कि एक ओर जहां लगातार बारिश से दलहनी फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं बची कोर कसर बाढ़ ले रहा है। सोन नदी आज गुरूवार को उफान पर है। जहां खैरा, फुलकेश, गांगी, बीछी, बर्दी, चिकनी, खटाई समेत कई गांवों के खेतो में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जन हानी की खबर नही है। लेकिन खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचने ेका अनुमान लगाया जा रहा है।

Next Post

कार के टक्कर से बाईक सवार दो व्यक्तियों की मौत

Thu Sep 3 , 2026
सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनिया मार्ग में आज गुरूवार की रात करीब 8:30 बजे मोटरसाइकिल एवं कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल में सवार चालक समेत सवारी की मौत हो गई। वहीं कार में सवार व्यक्ति भी घायल हो गये हैं। गुस्साएं […]

You May Like