खाद संकट और फार्मर आईडी को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

गुना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को गुना में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने खाद वितरण के लिए लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था में व्याप्त खामियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

किसानों ने मांग की है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, उन्हें 20 जून से पहले पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर आईडी मुहैया कराई जाए। कई किसानों ने शिकायत की कि महिला पटवारियों के मौके पर न मिलने से फार्मर आईडी बनवाने में भारी परेशानियां आ रही हैं। इसके अलावा, तहसीलवार ई-टोकन वितरण की मांग की गई, ताकि किसानों को एक से दूसरी तहसील के चक्कर न काटने पड़ें और उनका समय व पैसा बच सके।

संघ ने निजी दुकानदारों पर खाद की कालाबाजारी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बोरी पर छपी एमआरपी को मिटाकर किसानों को महंगे दामों पर खाद बेचा जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ई-टोकन व्यवस्था को प्रभावी नहीं बनाया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Next Post

बदलाव की ओर बढ़ रही टीम इंडिया वनडे में भी बादशाहत साबित करने उतरेगी

Fri Jun 12 , 2026
धर्मशाला, 12 जून (वार्ता) धर्मशाला में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ 13 जून को भारत का वनडे सीरीज़ का पहला मैच बदलाव बनाम मौके की एक मज़बूत कहानी पेश करता है, जिसमें मेज़बान टीम अपने व्हाइट-बॉल स्ट्रक्चर में एक नए दौर में जा रही है, जबकि मेहमान टीम एक जबरदस्त हेड-टू-हेड रिकॉर्ड […]

You May Like