इंदौर में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान चलेगा

इंदौर: 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी, तिरंगे के प्रति सम्मान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रथम चरण में 8 अगस्त तक तिरंगा थीम पर कार्यक्रम, प्रदर्शनी, रंगोली, राखी निर्माण, प्रश्नोत्तरी, जनचर्चा, रैलियां, स्कूल प्रतियोगिताएं और सुरक्षा बलों को पत्र लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Next Post

हेलमेट वालों का गुलाब से स्वागत

Tue Aug 5 , 2025
इंदौर: नो हेलमेट – नो पेट्रोल अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में इंदौर विकास प्राधिकरण ने हेलमेट पहनकर आने वाले कर्मचारियों का गुलाब की कलियों से स्वागत किया.कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी कार्यालयों में हेलमेट अनिवार्यता के पालन के निर्देश दिए हैं. Facebook Share on […]

You May Like