कोर्ट का पड़ा डंडा तो आया होश


जबलपुर: नगर निगम परिसर में बीते दिवस एक खास घटना हुई। दरअसल शहर के गुप्तेश्वर वार्ड निवासी एक व्यक्ति की निजी भूमि पर बनी बाउंड्रीवॉल को नगर निगम ने 19 साल पहले तोड़ दिया था। इसकी शिकायत सिविल कोर्ट में की गई, जहां से आदेश हुआ कि नगर निगम अपने खर्चे से बाउंड्रीवॉल बना कर दे, लेकिन निगम अफसर के कानों में जूँ नहीं रेंगी। इसी मामले में अदालत ने नगर निगम के विरुद्ध कुर्की का आदेश जारी कर दिया।

मंगलवार को मजकुरी के साथ वादी निगम मुख्यालय पहुंचे और निगमायुक्त कार्यालय में ताला लगाने और कार आदि की कुर्की करने अड़ गए। अधिकारियों ने लाख समझाया परंतु वह नहीं मानें। हारकर नगर निगम को चार लाख 20हजार का चेक उन्हें सौंपना ही पड़ा। 2006 के इस मामले को लेकर लोग कह रहे हैं कि दूसरे के घरों को कुर्क करने और बकायादारों के नाम अखबारों में प्रकाशित करने में माहिर निगम अफसरों को जब कोर्ट का डंडा पड़ा तो आखिर उन्हें होश में आना ही पड़ा।

Next Post

सड़क दुर्घटना:बस ने मारी ठोकर,किशोर की दर्दनाक मौत

Sat Mar 1 , 2025
मझौली थाना अंतर्गत हुई घटना, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं लोगों ने किया चक्काजाम मझौली :जिले के नगर परिषद मझौली अंतर्गत सिविल न्यायालय मझौली के समीप एक 17 वर्षीय किशोर को तेज रफ्तार में आ रही बस ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से किशोर के सिर के पीछे […]

You May Like

मनोरंजन