सड़क दुघर्टना में युवक की हुई मौत

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव में डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि एक महिला का बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। जानकारी अनुसारी अभिषेक पिता उमेंद्र सूर्यवंशी 28 साल सिरेगांव गांगीवाड़ा का रहने वाला है। वह चंदनगांव स्थित शराब की दुकान में काम करता था। वह दोपहर करीब 2.30 बजे छिंदवाड़ा की ओर आ रहा था। इस दौरान अस्पताल के सामने एक महिला सड़क पार कर रही थी। तभी उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई, सीधी डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में उसे सिर में गंभीर चोटें आई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान उसी के साथी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

घिटोरनी में सीआईआई-एनबीसीसी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा कौशल व रोजगार का नया मंच

Tue Feb 17 , 2026
नई दिल्ली। श्रीनिवास कटिकिथला, सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने घिटोरनी में सीआईआई-एनबीसीसी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रवि कुमार अरोड़ा, संयुक्त सचिव, एमओएचयूए; के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी; डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वाणिज्य) एनबीसीसी और एनबीसीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित […]

You May Like