सिग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर जुटे केंद्रीय व प्रदेश के मंत्री, मार्लापण कर पौधारोपण किया

दमोह: वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन दमोह द्वारा जबेरा विधानसभा के सिग्रामपुर खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां केंद्र सरकार के मंत्री और प्रदेश शासन के मंत्रियों ने सिग्रामपुर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर और परिसर पौधारोपण किया। तदोपरांत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय मामले, भारत सरकार दुर्गादास उईके, मप्र केबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास विभाग कुंवर विजय शाह, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, मंत्री लखन पटेल शामिल हुए।

इसके अलावा सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, विधायक उमादेवी खटीक, विधायक शरद कोल, श्याम शिवहरे अध्यक्ष, जिपं अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिपं उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे, संगीता श्रीधर, विनिता जी, पंकज तेकाम, सोहन सिंह, महेश पटेल भी मौजूद। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस), जिपं सीईओ प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य अधिकारी, एसडीएम श्री गोस्वामी, तहसीलदार डॉक्टर विवेक व्यास, आशुतोष गुप्ता,जिला संयोजक आदिम जाति अदिति शांडिल्य अटल वर्मा कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित हैं।

Next Post

जीआरएमसी की सीसी लैब को मिली एनएबीएल की मान्यता

Wed Jun 24 , 2026
ग्वालियर: गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय और उससे संबद्ध जयारोग्य अस्पताल समूह के नाम एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। महाविद्यालय की सेंट्रल क्लीनिकल लैब को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि के साथ अब जीआरएमसी एवं उससे संबद्ध […]

You May Like