चावल, चीनी, दालें महंगी; गेहूं सस्ता; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 09 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी और दालों की कीमतों में भी तेजी रही जबकि गेहूं में भी नरमी देखी गयी। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 94 रुपये बढ़कर 3,850 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं भी 31 रुपये टूट गया और 2,851 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 42 रुपये सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल की औसत कीमत 198 रुपये बढ़ गयी। चना दाल 157 रुपये और मसूर दाल 130 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल 102 रुपये और उड़द दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा आठ रिंगिट बढ़कर 4,162 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा भी 1.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56.19 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में सोया तेल की औसत कीमत 131 रुपये और पाम ऑयल की 102 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। सूरजमुखी तेल में 45 रुपये और मूंगफली तेल में 30 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। वनस्पति की कीमत 88 रुपये और सरसों तेल की 39 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गयी। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 118 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की परियोजना को जापानी बैंकों के समूह से मिला वित्त पोषण

Mon Feb 9 , 2026
अहमदाबाद, 09 फरवरी (वार्ता) अडानी समूह की ऊर्जा सेवा कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) ने अपने प्रमुख उच्च विभवांतर दिष्ट धारा (एचवीडीसी) पारेषण परियोजना के लिए जापानी बैंकों के एक समूह से दीर्घकालिक वित्तपोषण प्राप्त किया है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह परियोजना एक […]

You May Like