इंदौर: शहर में रंगों के पर्व होली का उल्लास पूरे दिन देखने को मिला। सुबह से ही मोहल्लों, कॉलोनियों और चौक-चौराहों पर रंग-गुलाल उड़ने लगे। बच्चों और महिलाओं ने जमकर एक-दूसरे को रंग लगाया और खुशियों के इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया।
हर चेहरा रंगों में सराबोर नजर आया। कहीं पिचकारियों की बौछार थी तो कहीं गुलाल की खुशबू। ढोल और डीजे की धुन पर युवाओं ने डांस किया, वहीं महिलाओं ने भी समूह में पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया।
