एडिना इंस्टीट्यूट के कंप्यूटर साइंस विभाग का दबदबा: 5वें सेमेस्टर में रहा 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम

सागर। एडिना इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सागर के कंप्यूटर साइंस विभाग का 5वें सेमेस्टर में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है।विभागाध्यक्ष रजनीश पचौरी ने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क, नियमित कक्षाओं, प्रैक्टिकल आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। चेयरमैन राजेश कुमार जैन ने हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर परिणाम देना रहा है।

डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार जैन ने हुए कहा कि संस्थान हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और आधुनिक तकनीकी ज्ञान पर विशेष ध्यान देता है। एसोसिएट डायरेक्टर्स रोहित जैन एवं सुयश जैन ने विभाग के प्रयासों की सराहना की।प्राचार्य डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि यह परिणाम निरंतर मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है। मेंटर साध्वी बिल्थरे, फैकल्टी सदस्य अनुराग जैन, श्रीमती मोनाली साहू, मनोज पाठक, कु. हर्षिता पटवा, श्रीमती कल्पना चौरसिया, वैभव जैन एवं कु. आयुषी जड़िया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राज विश्वकर्मा– 8.9 SGPA,अनुराग लोधी– 8.5 SGPA,

सत्यम विश्वकर्मा – 8.4 SGPA,पूजा सोनी – 8.71 SGPA,,अभिषेक गोयल – 8.5 SGPA,प्रयाग राय – 7.96 SGPA

Next Post

नागदा-मथुरा रेल लाइनों के विस्तार से बढ़ेगी रफ्तार, सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का माना आभार

Wed May 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक कार्य समिति द्वारा नागदा-मथुरा तीसरीऔर चौथी लाइन परियोजना को स्वीकृति देने के निर्णय के लिए आभार माना है। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना से बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन एवं कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैसे […]

You May Like