बायपास पर चलती लोडिंग वाहन से पार्सल उड़ाए, 18 बोरे गायब

इंदौर। खंडवा जा रहे एक लोडिंग वाहन से रास्ते में ही अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया. फोनिक्स मॉल से पहले बायपास पर चलते वाहन का पिछला दरवाजा खोलकर बदमाशों ने उसमें रखे बी2सी पार्सल के 18 बोरे चुरा लिए. चालक को चोरी का पता तब चला, जब उसने वाहन के शीशे में पीछे का दरवाजा हिलता हुआ देखा.

लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि मामले में फरियादी दिलशाद मंसूरी पिता/पति अब्दुल हमीद उम्र 44 वर्ष निवासी गारीपुरा हाट पिपलिया जिला देवास की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 2:30 से 3:15 बजे के बीच वह आइसर वाहन क्रमांक जीजे 23 एडब्ल्यू 4166 से डाकाच्या से पार्सल सामग्री लेकर खंडवा जा रहा था. जैसे ही वह फोनिक्स मॉल के पहले बायपास पर पहुंचा, उसे वाहन के पीछे कुछ गड़बड़ नजर आई. गाड़ी रोककर जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसमें रखे लगभग 18 बोरे बी2सी पार्सल के गायब थे. अज्ञात बदमाश चलते वाहन से ही बोरे निकालकर फरार हो चुके थे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है.

Next Post

पुराने विवाद में बेसबॉल डंडे से युवक को पीटा

Wed Feb 4 , 2026
इंदौर. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाय की दुकान के सामने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चार लोगों ने मिलकर हमला कर दिया. गाली-गलौज के बाद हाथ मुक्कों और बेसबॉल के डंडे से की गई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए […]

You May Like