रुपया 32 पैसे टूटा, नये निचले स्तर पर

मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 32.50 पैसे टूटकर 91.9050 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

रुपया बीच कारोबार में 92.0050 रुपये तक टूट गया था। यह पहली बार है कि भारतीय मुद्रा 92 रुपये प्रति डॉलर तक उतरी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह सात पैसे मजबूत होकर 91.58 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 13 पैसे की बढ़त में 91.45 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 91.41 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। लेकिन इसके बाद यह दबाव में आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से रुपये पर दबाव देखा गया। हालांकि दुनिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में नरमी से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही।

 

 

Next Post

कॉलेज के सामने रफ्तार का कहर, दो की मौत

Fri Jan 23 , 2026
सीहोर/आष्टा। आष्टा में शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. नगर के व्यस्ततम कॉलेज चौराहे के सामने तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत […]

You May Like