
दमोह। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के बेलाताल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जल संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलाया गया. साथ ही नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिपं उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू धर्मेंद्र कटारे, जपं अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, जिपं सीईओ प्रवीण फुलपगारे, सुशील गुप्ता, सीएमओ नगरपालिका राजेंद्र सिंह लोधी, जपं सीईओ हलधर मिश्रा, शहरीकरण कपिल खरे, डीईओ एसके नेमा, बाइके कोरी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व जन मौजूद रहे.कार्यक्रम में अधिकारियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, तालाबों की सफाई और वर्षा जल संचयन पर जोर दिया. अतिथियों ने कहा कि जल है तो कल है, इसलिए हर नागरिक को जल बचाने के लिए आगे आना होगा.इस दौरान श्रमदान कर बेलाताल परिसर में साफ-सफाई भी की गई.
