नारकोटिक्स की कार्रवाई पर सवाल, बालिग बताकर जेल भेजा आरोपी निकला नाबालिग

इंदौर:शहर की नारकोटिक्स विंग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं. एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जिस आरोपी को बालिग बताकर जेल भेजा था, वह अब नाबालिग निकला है. मामला सामने आने के बाद न्यायालय ने जांच के निर्देश दिए हैं.कुछ माह पहले नारकोटिक्स टीम ने इंदौर से राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था. कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया. फिलहाल आरोपी इंदौर जेल में बंद है.

हाल ही में आरोपी के परिजनों ने विशेष नारकोटिक्स न्यायालय में उसके नाबालिग होने से संबंधित दस्तावेज पेश किए. इस पर न्यायालय ने नारकोटिक्स विंग को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. निर्देश के बाद दो दिन पहले नारकोटिक्स विंग की टीम जांच के लिए प्रतापगढ़ पहुंची, लेकिन वहां आरोपी के परिजनों ने सहयोग नहीं किया. उल्टा टीम के साथ विवाद की स्थिति बन गई. हालात बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस को बुलाना पड़ा. हालांकि पूरे घटनाक्रम के बीच नारकोटिक्स टीम बिना ठोस जांच किए ही वापस लौट आई. अब इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और आरोपी की वास्तविक उम्र क्या है, यह जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा

Next Post

ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर पकड़ा, आईएसबीटी पुल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई

Fri Jun 19 , 2026
इंदौर: शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हीरानगर पुलिस ने एक शातिर आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब 11 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है.एसीपी रुबिना मिजवानी ने […]

You May Like