महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय महिला ने आरोपी युवक योगेश मालवीय (25) निवासी सूरज नगर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पीड़ता ने पुलिस को बताया कि योगेश से उसकी दोस्ती थी. दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदली. इस दौरान आरोपी ने कई बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. महिला का आरोप है कि आरोपी योगेश पहले से ही शादी शुदा है और आरोपी ने झूठ बोल कर महिला को भरोसे में लिया और शादी का वादा किया. महिला की पूर्व में शादी हुई थी और पति से उसका तलाक हो चुका है. वह करीब चार साल से अपने माता पिता के साथ रह रही है. पीड़िता का आरोप है कि वह एक कंपनी में काम करती थी. योगेश ने शादी करने की बात करते हुए उससे नौकरी छोड़ने को भी कहा था. महिला ने योगेश की बात में आकर नौकरी छोड़ दी थी. हाल ही में महिला ने जब योगेश पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिवार के लोग मुकरने लगे. परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. रातीबड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Next Post

एक दिन पहले लापता हुए भेल कर्मचारी का नाले में मिला शव

Sun Jun 21 , 2026
भोपाल। भेल के एक 59 वर्षीय कर्मचारी का शव बरखेड़ा पठानी इलाके में एक नाले में मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को घटनास्थल से एक ब्लेड बरामद हुई. मृतक के एक हाथ की नस भी कटी मिली. गोविंदपुरा थाने में कर्मचारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. […]

You May Like