
भोपाल। भेल के एक 59 वर्षीय कर्मचारी का शव बरखेड़ा पठानी इलाके में एक नाले में मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को घटनास्थल से एक ब्लेड बरामद हुई. मृतक के एक हाथ की नस भी कटी मिली. गोविंदपुरा थाने में कर्मचारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या के एंगल्स से जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक सुनील सिन्हा भेल में कर्मचारी थे. आगामी दिसंबर महीने में उनका रिटायर्टमेंट होने वाला था. शनिवार को देर शाम से सुनील अचानक से लापता हो गए. परिजनों ने बहुत तलाश करने के बाद थाने में सूचना दी. इस बीच नाले में सुनील का शव मिलने की सूचना मिली. उनके एक हाथ की नस कटी मिली और पास में एक ब्लेड भी देखी गई. पुलिस ने शव को पीएम के लिए रवाना करते हुए जांच शुरू कर दी है. कयास यह भी लगाया जा रहा है कि किसी बात को लेकर सुनील तनाव में और उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया होगा.
