इस वर्ष सात दिनों तक चलेगी होली की मस्ती

शाजापुर, 12 फरवरी. श्रीकृष्ण व्यायामशाला ट्रस्ट द्वारा संचालित और सर्व हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति द्वारा भव्य होली उत्सव मनाया जाएगा. जिसके लिए बुधवार से धन संग्रह का श्री गणेश किया गया. सर्व हिन्दू उत्सव समिति और चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने मंगलनाथ मंदिर स्थित श्री गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन अर्चन कर होली उत्सव को सफल बनाने की प्रार्थना के साथ धन संग्रह का शुभारंभ किया. सर्व हिन्दू उत्सव समिति के सह मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि 13 मार्च को होली दहन के साथ ही शहर में होली के उत्सवों की शुरुआत हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इस बार शहर में सात दिनों तक होली की धूम रहेगी, जिसके तहत धार्मिक, सांस्कृतिक और हास्य आयोजन किए जाएंगे. इसी को लेकर बुधवार को समिति सदस्यों द्वारा भगवान गणेश के मंदिर में पूजा-अर्चना कर धन संग्रह की शुरुआत की. समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि होली के दौरान कपड़ा फाड़ होली से बचा जाएगा. इसके अलावा आयोजन को भव्य बनाने के लिए कई नवाचार किए जाएंगे. धन संग्रह कार्यक्रम के तहत बैठक में निर्णय लिया कि आगामी 20 फरवरी को शाम 5 बजे श्री कृष्ण व्यायामशाला में वृहद बैठक आयोजित की जाएगी. इस दौरान सर्व हिन्दू उत्सव समिति के संवरक्षक प्रदीप चंद्रवंशी, दिलीप भंवर, तुलसीराम भावसार, मनोहरलाल राय, अनूप किरकिरे, धीरेन्द्र भदौरिया, सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, महासचिव मनीष सोनी, गोपाल राजपूत, सचिव गोविंद नायक, होली उत्सव समिति संयोजक बालकृष्ण यादव, सह संयोजक विनोद जैन, कोषाध्यक्ष महेश गवली, सचिव धर्मेंद्र शर्मा, राजेश पारछे, गजेंद्रसिंह सिकरवार, प्रेम यादव, सत्या वात्रे, विक्रम कुशवाह, अजय चंदेल, सतीश राठौर, दीपक निगम, धर्मेंद्र प्रजापति, संजय राठौर, अजय भैरवे, चेतन कुशवाह, जतिन सोनी, चीनेश गवली, विष्णु गवली, सुभाष राठौर, आभास यादव, मोहित राठौर, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित थे.

Next Post

ग्राम फरदखेड़ी के जंगल में मिला 40 वर्षीय युवक का शव

Wed Feb 12 , 2025
गला रेतकर युवक की हत्या, एफएसएल टीम ने किया घटना स्थल का निरीक्षण   मोहन बड़ोदिया, 12 फरवरी. मुकेश पिता प्रभुलाल मालवीय उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम रामकृष्ण नगर सारसी ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया के सरपंच के कुएं पर काम करता था तथा परिवार सहित कुएं पर बने मकान में […]

You May Like