इंदौर: सदर बाजार पुलिस ने एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है. आरोपी के कब्जे से 12.72 ग्राम मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है.
उप निरीक्षक जयेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि एकदंत गणेश मंदिर के पीछे खाली मैदान में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई थी. यहां से जूना रिसाला में रहने वाले 24 वर्षीय मोईन को गिरफ्तार किया है, तलाशी में उसके पास से अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह ड्रग्स कहां से लाया और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था.
Next Post
राजीनामे का दबाव बनाकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट
Thu Apr 9 , 2026
इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी एफआईआर में राजीनामा करने के दबाव को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.क्लर्क कॉलोनी में रहने वाले 33 वर्षीय पूजा तिवारी ने पुलिस […]

You May Like
-
7 months ago
अपराधों के निकाल में ढिलाई न बरतें: एसपी