विशेष दुकान से खरीदने नहीं दी जाएंगी किताबें,जांच दल गठित

सतना।कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्यपुस्तके एवम गणवेश किसी विशेष दुकान या संस्थान से खरीदने अभिभावकों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बाध्य करने की सूचनाओं को गंभीरता से लिया है।कलेक्टर ने ऐसी सूचनाओं पर कार्यवाही करने सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सिलाडिया और एसडीएम रघुराजनगर एल आर जांगड़े के नेतृत्व में दो दल गठित किए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण दल में तहसीलदार नजूल सौरभ मिश्रा ,बी इ ओ सोहावल टी के मिंज ,दिवाकर तिवारी,वाणिज्यिक कर निरीक्षक अजीत सिंह को शामिल किया गया है।

जबकि दुसरे दल में एसडीएम रघुराजनगर के साथ नायब तहसीलदार सौरभ द्विवेदी ,ए पी सी दिवाकर सिंह,ए एस ओ अजय तिवारी,कराधान सहायक सुभाष सिंह को शामिल किया गया है।ये जांच दल एसडीएम के निर्देशन में काम करेगे।

Next Post

स्वामी राघव देवाचार्य को धमकी देने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर 

Mon Apr 14 , 2025
  सीएम से सुरक्षा देने की उठी मांग   जबलपुर। दिगंबर अखाड़ा जबलपुर के जगतगुरु स्वामी राघव देवाचार्य को जान से मारने की धमकी देने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से एक बार फिर सुरक्षा देने की मांग उठने लगी है। विदित हो कि 8 अप्रैल […]

You May Like

मनोरंजन