स्वामी राघव देवाचार्य को धमकी देने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर 

 

सीएम से सुरक्षा देने की उठी मांग

 

जबलपुर। दिगंबर अखाड़ा जबलपुर के जगतगुरु स्वामी राघव देवाचार्य को जान से मारने की धमकी देने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से एक बार फिर सुरक्षा देने की मांग उठने लगी है।

विदित हो कि 8 अप्रैल को अब्दुल मजीद ने बूढ़ी माता पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद 9 अप्रैल को साधु-संतों के नेतृत्व में हनुमान ताल थाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। स्वामी राघव देवाचार्य ने इस मामले में कड़ा विरोध जताया था। 11 अप्रैल को आरोपी अब्दुल मजीद की गिरफ्तारी हुई और उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई। उसके बाद से जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

स्वामी राघव देवाचार्य द्वारा इस मामले में एक एफआईआर मदन महल थाना में दर्ज कराई जा चुकी है। लेकिन धमकियों का सिलसिला थम नही रहा है। इस बीच वह पत्र भी वायरल होने लगा है जिसमें राघव देवाचार्य ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

0009 गाड़ी के नंबर को किया ट्रेस

Mon Apr 14 , 2025
देवास पुलिस ने सीसीटीटी कैमरों को खंगालने के बाद की कार्रवाई   विधायक पुत्र का बताया जा रहा वाहन, अब तक 3 वाहन जब्त कर चुकी पुलिस     देवास . देवास टेकरी पर माता दर्शन को लेकर विधायक गोलु शुक्ला के पुत्र रूद्राक्ष द्वारा पुजारी से की गई अभद्रता […]

You May Like