फरियादी को एएसआई ने कहा- थक गई हूं, बाद में आना

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने फरियादी से कहा थक गई हूं, बाद में आना। फरियादी पुलिस अधिकारी के सामने हाथ जोड़कर अपनी शिकायत सुनने की मिन्नतें की। बताया पिछले तीन महीने से इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है। पहले एक बड़े अधिकारी के पास भेजा गया, जहां से उसे इस शिकायत शाखा में भेजा गया। अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि मैडम, हम बहुत दूर से आए हैं। हमारी थोड़ी सी समस्या सुन लीजिए, बस दो सेकंड का काम है मैडम! फरियादी की इस अपील पर वहां कुर्सी पर बैठी महिला पुलिसकर्मी का दिल नहीं पघला। उन्होंने बेहद संवेदनहीन रवैया अपनाते हुए दो टूक कह दिया बाद में आना। महिला अधिकारी ने तर्क दिया कि वह अभी-अभी एक लंबी मीटिंग से लौटकर आई हैं और बहुत ज्यादा थक चुकी हैं, इसलिए उन्हें कुछ देर आराम करना है। महिला अधिकारी ने कहा थककर 10 मिनट तक आराम किया और पानी पीने की बात कही।

महिला पुलिसकर्मी एएसआई रश्मि पराशर का हाल ही में शिकायत शाखा में तबादला हुआ था।इस पूरे मामले पर सीएसपी भगत सिंह गोठरिया ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी को तलब किया गया था।

महिला को केवल 5 मिनट इंतजार करने के लिए कहा गया था और बाद में उसकी शिकायत ले ली गई थी। एएसआई रश्मि पराशर से आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर उजागर, 20 बिंदु पर सरकारी स्कूल का सर्वे हुआ

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति जानने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सरकारी स्कूल सर्वे – 20 बिंदु ऑडिट अभियान के तहत शासकीय स्कूल, कैलाश नगर, सिद्ध बाबा वार्ड, का सर्वे किया गया। सर्वे के पूर्व स्कूल के प्राचार्य द्वारा आपसी सामंजस्य बैठाकर […]

You May Like

मनोरंजन