
रीवा। पिछले कई दिनो से बादल आ जा रहे थे सोमवार को सुबह बादल थे और दोपहर 12 बजे तेज गरज के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई. शहर सहित जिले के कई हिस्सो में तेज बारिश हुई है हालाकि फसलो को कोई नुकसान नही हुआ है. अगर आंधी के साथ तेज बारिश होती तो दलहन एवं तिलहन फसल को ज्यादा नुकसान हो. वही गेंहू की फसल को फायदा पहुंचता. लेकिन जहा पर तेज बारिश हुई है वहा गेंहू की फसल को लाभ होगा.
मौसम के मिजाज को लेकर किसान अपनी फसलो को देखते हुए चिंतित है. ओलावृष्टि को लेकर सबसे ज्यादा किसान परेशान है. गौरतलब है कि पिछले कई दिनो से आसमान में बादल बने थे और उमस भरी गर्मी थी. रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री पहुंच गया. सुबह से बादल छाये हुए थे दोपहर 12 बजे अचानक तेज गरज के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई. जिले के कुछ हिस्सो में केवल बूंदाबांदी हुई तो कही तेज बारिश हुई. दिन भर बादल छाये रहे बारिश के बाद ठंड हवाएं चलती रही. दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, वही चार किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रही. मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिये थे कि सोमवार को तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. अच्छी बात यह है कि ओलावृष्टि नही हुई, जबकि पड़ोसी जिले में ओलावृष्टि हुई है. अगर ओलावृष्टि होती तो ज्यादा नुकसान होता. हालाकि आंधी के साथ जहा तेज बारिश हुई है वहा गेंहू की फसल धराशाई हो गई है. मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे के अंदर एक बार फिर बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस समय तेज बारिश से केवल गेंहू की फसल को फायदा हो सकता है और कोई फसल को फायदा नही होगा. किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित है जिस तरह से मौसम बना हुआ है.
दलहन-तिलहन फसल को नुकसान हो सकता है
जिले में इस समय दलहन-तिलहन फसल पकने के कगार पर है. कई जगह राई की कटाई भी शुरू हुई पर जिस तरह से मौसम बना है उसको लेकर किसान चिंतित है. राई, मसूर, चना, अलसी की फसल लगभग पकने के कगार पर है. ऐसे में बारिश से नुकसान होने की संभावना है. जबकि अभी गेंहू की फसल को बारिश से कोई नुकसान नही बल्कि फायदा ही होगा. किसान फसलो को लेकर चिंतित है. कृषि वैज्ञानिक डा. अजय कुमार का महना है कि अगर तेज बारिश के साथ आंधी चलेगी तो भी फसलो को नुकसान होगा और अभी के बारिश से केवल दलहन एवं तिलहन की फसल को नुकसान हो सकता है अगर तेज बारिश होती है तो, जिस तरह से सोमवार को बारिश हुई है उससे फसलो को कोई खास नुकसान ही है. हालाकि गेंहू की फसल को इस पानी से फायदा मिलेगा.
