गुजरात टाइटंस ने बनाये आठ विकेट पर 155 रन

अहमदाबाद, 31 मई (वार्ता) वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 50), निशांत सिंधु (20) और जॉस बटलर (19) की जूझारू पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने रविवार को खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जॉश हेजलवुड ने शुभमन गिल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन (12) का शिकार कर लिया। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे गुजरात के बल्लेबाजी टिककर नहीं खेल सके और बड़े शॉट खेलने के चक्कर में अपने विकेट गंवाते रहे।

निशांत सिंधु 18 गेंदों में (20), जॉस बटलर (19), और राहुल तेवतिया (सात) रन बनाकर आउट हुये। अशरद खान ने 15 रनों की अपनी पारी में दो छक्के लगाये। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जेसन होल्डर (सात) रन को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। राशिद खान (सात) रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 50) रनों की पारी खेली।

आरसीबी के लिए रसिख सलाम को तीन विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

नाइट क्लब में डांस करने को लेकर हुये विवाद से गुस्साये युवाओं ने श्रीलंकाई लड़की को कार से कुचला, तीन गिरफ्तार

Sun May 31 , 2026
चेन्नई, 31 मई (वार्ता) चेन्नई में एक नाइट क्लब में डांस करने को लेकर हुये झगड़े के कारण एक किशोर लड़की की जान चली गयी। मृतका को श्रीलंकाई नागरिक और विल्लुपुरम जिले में स्थित श्रीलंकाई पुनर्वास शिविर की निवासी बताया जा रहा है। गुस्साये युवाओं ने शनिवार देर रात व्यस्त […]

You May Like