
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत एकता मार्केट के पास बुधवार सुबह छोटा हाथी की टक्कर से जूनियर डॉक्टर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं वाहन चालक भाग निकला। पुलिस के मुताबिक अंश सिंह मारे 20 वर्ष निवासी ब्रजमोहन नगर रामपुर छापर थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हौमयोपेथिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। बुधवार को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम आर 5192 से कॉलेज नीमखेड़ा जा रहा था जैसे एकता मार्केट के पास पहुॅचा तभी पीछे से आ रहा छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 6401 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया, उसे हाथ में चोट आयी।
