प्रतिबंधित समय में डीजे बजाना पड़ा महंगा, साउंड सिस्टम जब्त

इंदौर:तुकोगंज थाना क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साउंड सिस्टम जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया है.
थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे गोमा की फैल स्थित मकान नंबर 10/2 पर प्रतिबंधित समय के दौरान तेज ध्वनि में स्पीकर चलाए जाने की सूचना मिली थी.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि राजेश रघुवंशी उम्र 42 द्वारा डीजे/साउंड सिस्टम तेज आवाजा में बजाया जा रहा था. पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए डायनाटच कंपनी का एक स्पीकर सहित साउंड सिस्टम, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार बताई गई है, जब्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी

Sun Mar 1 , 2026
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के पटेल नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाश मकान में घुसकर घरेलू सामान चोरी कर ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि ब्रजभूषण पारिख निवासी 34 पटेल नगर एयरपोर्ट […]

You May Like