सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के पटेल नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाश मकान में घुसकर घरेलू सामान चोरी कर ले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि ब्रजभूषण पारिख निवासी 34 पटेल नगर एयरपोर्ट रोड ने शिकायत दर्ज कराई कि सुबह 9:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच उनके मकान नम्बर 35 पटेल नगर में अज्ञात आरोपी घुस आए.

बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर भीतर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को टक्कर मारने से 4 लोग घायल

Sun Mar 1 , 2026
इंदौर: किशनगंज क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने महू-इंदौर रोड पर कई दुपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है, जो खुद को […]

You May Like

मनोरंजन