सीहोर। कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में राहगीर से मारपीट कर बैग, मोबाईल और नकदी लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है, जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. आरोपियों ने 11 जुलाई को रेलवे स्टेशन के समीप गुना जिले के अनिल कुशवाह के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में पवन सेन निवासी शुगर फैक्ट्री चौराहा तथा संदीप उर्फ रिंकू सेन निवासी बड़ी ग्वाल टोली को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है.
लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
