पति-पत्नी और मासूम की मौत के मामले में तेंदूखेड़ा पहुंचे एसपी, जांच के लिए बुलाई गई एफएसएल व डॉग स्क्वायड

दमोह: जिले के तेंदूखेड़ा इलाके में एक घर के भीतर पति, पत्नी और उनकी दो वर्षीय बच्ची के शव फांसी पर झूलते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मनीष केवट, जो मजदूरी का कार्य करता था, उसकी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ माही केवट और दो साल की बेटी आरोही के शव घर के अंदर फंदे पर लटके पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है और जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) तथा डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या आत्महत्या के कारणों से संबंधित कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

अलाव के लिए डाली जा रही गीली लकड़ियां, कैसे मिले ठंड से राहत

Thu Jan 8 , 2026
भिंड:जनवरी माह के दूसरे हफ्ते से अचानक ठंड बढ़ने से आमजन ही नहीं आवारा पशुओं की भी ठंड से हालत बेहाल हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में आमजन एवं राहगीरों की सर्दी से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद द्वारा अलाव के लिए कुछ पाइंट बनाए गए हैं। जैसे- […]

You May Like