Saeed Jaffrey Life सईद जाफरी ने हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अभिनय प्रतिभा का परचम लहराया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचने वाले इस अभिनेता का निजी जीवन रिश्तों की टूटन और पछतावे से भरा रहा।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सईद जाफरी का फिल्मी करियर जितना बुलंद रहा, निजी जीवन उतना ही उलझनों और पछतावे से भरा रहा। आज जब किसी भारतीय अभिनेता का हॉलीवुड में काम करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है, तब सईद जाफरी ने यह मुकाम 60 के दशक में ही हासिल कर लिया था।
8 जनवरी 1929 को जन्मे सईद जाफरी को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि ऑल इंडिया रेडियो में इंग्लिश अनाउंसर के रूप में की थी। उनकी आवाज और बोलने का अंदाज लोगों को बेहद प्रभावित करता था। इसके बाद उन्होंने थिएटर का रुख किया और साल 1951 में ‘यूनिटी थिएटर’ की स्थापना की, जहां से उनके अभिनय सफर को नई दिशा मिली।
