शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों का सम्मान  

सीहोर। शनिवार को शहीद स्मारक पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें वर्ष 2019 में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गगन नामदेव ने बताया कि राष्ट्र सदैव उनके बलिदान का ऋणी रहेगा.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, गोपाल सोनी, प्रदीप बिजोलिया, सुदीप प्रजापति तथा सुरेश गुप्ता ने सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया. जिला अध्यक्ष श्री मेवाड़ा कहा कि सैनिक न केवल सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं, बल्कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहते हैं. कार्यक्रम में वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के सेवानिवृत्त सैनिक राम गोपाल आर्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा अपनी देह समाज हित में दान करने की घोषणा की.

Next Post

सीएम डॉ मोहन यादव से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

Sat Feb 14 , 2026
भोपाल। शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रशासनिक समन्वय और विकास संबंधी मुद्दों पर भी […]

You May Like