
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भोपाल के गुफा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की और देश की प्रगति एवं जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके 12 वर्षों के कार्यकाल को राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से देश की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Next Post
ग्रामीण हाट बाजार में जैविक उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी
Wed Jun 10 , 2026
इंदौर: इस हाट में बालाघाट का चिन्नौर चावल, झाबुआ का सफेद मक्का, छिंदवाड़ा की चिरौंजी, नरसिंहपुर का गुड़, मंडला के मिलेट्स, बुरहानपुर के केले और उनके उत्पाद सहित कई जैविक व पारंपरिक वस्तुएं प्रदर्शित की जा रही हैं. साथ ही ए2 दूध, प्राकृतिक शहद, गोबर से बने पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद, ताजे […]

You May Like
-
12 months ago
मैहर में भी हुआ योगाभ्यास,121 पौधे रोपे
-
1 year ago
खाद्य तेलाें में टिकाव; दालें सस्ती