ग्वालियर की सड़कों की मरम्मत में जुटा निगम, कई इलाकों में तेज हुआ पेंचवर्क

ग्वालियर,  शहर में सड़कों की खराब स्थिति से नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने पेंच रिपेयरिंग का काम तेज कर दिया है। निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डामर और गिट्टी-मुरम से सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई जा रही है।

पेंच रिपेयरिंग के नोडल अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की सुविधा और यातायात को सुगम बनाने के लिए निगम का अमला लगातार काम कर रहा है। गुरुवार को तानसेन नगर, श्रीकृष्णा कॉलोनी, हेमसिंह की परेड, नया बाजार, मामा का बाजार और माधौगंज में डामर की सड़कों पर पेंचवर्क कराया गया।

इसी तरह छह नंबर पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, बरागांव-लक्ष्मीपुरम, वार्ड 61 की सैनिक कॉलोनी, टीपीटी लाइन मोहनपुर, वार्ड 65 के महेशपुरा, ओहदपुर, नयापुरा तारागंज, सिंधिया नगर और चिरवाई नाका-पिपरौली रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर गिट्टी मुरम डालकर पेंच रिपेयरिंग कराई गई। नगर निगम के अनुसार, सड़कों की मरम्मत का कार्य निरंतर जारी है, ताकि नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Next Post

दो मावा फैक्ट्रियोंं में छापा, गंदगी में बन रहा था मावा, एक का पंजीयन निलंबित

Thu Oct 22 , 2026
जबलपुर। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दो मावा फैक्ट्रियों में छापा मार कार्रवाई की जिसमें एक का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा के ग्राम उमरिया स्थित लवकुश चौरसिया की मावा फैक्ट्री का निरीक्षण के दौरान […]

You May Like