दो मावा फैक्ट्रियोंं में छापा, गंदगी में बन रहा था मावा, एक का पंजीयन निलंबित

जबलपुर। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दो मावा फैक्ट्रियों में छापा मार कार्रवाई की जिसमें एक का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा के ग्राम उमरिया स्थित लवकुश चौरसिया की मावा फैक्ट्री का निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी में मावा का निर्माण करते पाया गया।

निर्माण स्थल में फर्श और दीवाल नहीं थी और एक शेड में मशीन लगा कर मावा का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर इस फैक्ट्री से मावा के 2 सैंपल लिए गए। लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन का प्रकरण बनाया जाकर खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत लम्हेटा ग्राम स्थित मुकेश सिंह की मावा फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया गया यहां से भी मावा के 2 सैंपल लिए गए। नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कलेक्टर ने एक दिन में 500 रजिस्ट्री करने का दिया लक्ष्य

Thu Oct 22 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों तक लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। […]

You May Like