कलेक्टर ने एक दिन में 500 रजिस्ट्री करने का दिया लक्ष्य

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों तक लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। राजस्व विभाग में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर विश्वकर्मा ने बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम से तहसीलवार रजिस्ट्री की स्थिति और दिनभर में हुई प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न तहसीलों में रजिस्ट्री का कार्य जारी है। कई स्थानों पर रजिस्ट्री पूरी की गई हैं, जबकि कुछ मामलों में दस्तावेजों को सबमिट करने और लंबित प्रक्रियाओं को पूरा करने का काम चल रहा है।

स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री की गति बढ़ाने के लिए कलेक्टर विश्वकर्मा ने प्रत्येक तहसील में एक दिन में 500 रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य दिया।

Next Post

धड़ल्ले से खतरनाक, प्रतिबंधित पटाखे बेचे जा रहे

Thu Oct 22 , 2026
जबलपुर । शहर धड़ल्ले से फर्जी ग्रीन पटाखे एवं प्रतिबंधित पटाखे बेचे जा रहे हैं। इन विक्रेताओं के ऊपर कोई रोकटोक नहीं है। यहां तक कि खतरनाक चायनीज पटाखे तथा आकाश में उड़ते लालटेन पटाखों का भी बिना रोकटोक उपयोग किया जा रहा है। अत: सुप्रीम कोर्ट व नेशनल ग्रीन […]

You May Like