तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को कुचला, मौके पर मौत

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते एक गाय की मौत हो गई. कल दोपहर करीब 1 बजे अग्रवाल टोल नाके के पीछे सड़क पर आइसर कंपनी के ट्रक नम्बर एमपी 69 ज -0696 ने सड़क पर चल रही गाय को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक अनिकेत बंगाडे निवासी स्कीम नंबर 78 के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया. थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

सूने मकान में चोरी, सोना-चांदी और डेढ़ लाख नकद ले उड़े चोर

Wed Jan 21 , 2026
इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की. चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती सोना चांदी के जेवरात और नकद 1 लाख 50 हजार रुपये ले उड़े.घटना उषा नगर, रणजीत हनुमान रोड निवासी महेन्द्र सिंह गेहलोत के मकान में रात करीब […]

You May Like