सूने मकान में चोरी, सोना-चांदी और डेढ़ लाख नकद ले उड़े चोर

इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की. चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती सोना चांदी के जेवरात और नकद 1 लाख 50 हजार रुपये ले उड़े.घटना उषा नगर, रणजीत हनुमान रोड निवासी महेन्द्र सिंह गेहलोत के मकान में रात करीब 8 बजे हुई. अज्ञात व्यक्ति ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घूसा और भगवान की चांदी की थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का ब्रेसलेट और लगभग 25-30 तोला पुराने इस्तेमाल का सोना चोरी कर लिया.

चोरी गए सोने में एक हार सेट, एक छोटा हार सेट, एक रानी हार, एक मांग टीका, एक चेन, चार चूड़ियां, पांच अंगूठियां और दो टॉप्स शामिल हैं. थाना प्रभारी अजय नायर का कहना हैं कि घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी को गिरफ्तार

Wed Jan 21 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच पुलिस ने शांति पथ चौक, इको पार्क के पास शिवालय मेन रोड क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ मोहम्मद अफजल निवासी मल्हारगंज को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से लगभग 18.51 ग्राम एमडी और एक दोपहिया वाहन जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2,80,000 […]

You May Like