सूने मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख चुराए

इंदौर. छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आदर्श इंदिरा नगर, शिव मंदिर के पीछे रहने वाले नितिन कछावा ने शिकायत की कि रात से सुबह के बीच उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे बदमाश ने अलमारी में रखी पॉलिथिन से एक वोटर आईडी कार्ड और 1 लाख 49 हजार रुपये नकद चुरा लिए. सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

नौगांव रोड पर पेंट गोदाम में भड़की भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Sun Jan 18 , 2026
छतरपुर। नगर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगांव रोड पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक पेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही गोदाम […]

You May Like