दूषित पानी के विरोध में विधायक चौरे ने फिर दिया धरना प्रदर्शन

सौंसर।ग्रोथ सेंटर मे स्थित ईथेनाल कंपनी से निकलने वाले दूषित पानी से प्रभावित ग्रामिणों के साथ क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे ने सोमवार को एक बार फिर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया. उक्त ईकाईयो के समक्ष किए गए धरना प्रदर्शन मे कबरपिपला , ब्राम्हण पिपला, सावंगा, तिनखेडा के ग्रामिण शामिल हूए.

लगभग पांच घंटे तक चले आंदोलन के दौरान ग्रामिणो ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दूषित पानी से किस तरह मानव एवं पर्यावरण प्रभावित हो रहा है. इसे एक बार फिर दोहराया. दूषित पानी के प्रतिबंध को लेकर इसके पूर्व प्रभावित ग्रामीण कई बार विधायक चौरे कि अगुवाई में तहसील मुख्यालय के अलावा औधोगिक क्षेत्र मे धरना प्रदर्शन कर चूके है.

कम्पनी से दूषित औधोगिक जल उपचारित संयत्र लगाए जाने कि घोषणा के बाद समाप्त हुआ आंदोलन

आंदोलन स्थल पर अधिकारियों कि उपस्थिति में पहुंचे संबंधित कम्पनी के अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे को इस बात का लिखित आश्वासन दिया कि कम्पनी मे मध्यप्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित मानको के अनुरूप ईकाई को प्राप्त जल सम्पति के अन्तर्गत औधोगिक इकाई के दूषित औधोगिक जल को उपचारित किए जाने की पूर्ण व्यवस्था कि गई है. पत्र में इकाई मे आवश्यक प्लांट एवं मशीनरी सहित पानी कि क्षमता का सिलसिलेवार विवरण दिया गया है.नवभारत से चर्चा में विधायक विजय चौरे का कहना है कि लिखित आश्वासन के बावजूद प्रदूषित पानी की रोकथाम के लिए प्रबंधन के अधिकारियों को सात दिन का समय दिया गया है। श्री चौरे का कहना है कि कंपनियों व्दारा दोबारा प्रदूषित पानी छोड़ा गया तो ग्रामीणों के मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा.आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या मे महिलाएं भी उपस्थित थी।

Next Post

रेलवे में अब 8 घंटे पहले तैयार होगा पहला चार्ट, आरक्षण चार्टिंग प्रक्रिया में परिवर्तन

Mon Jul 14 , 2025
भोपाल। रेलवे बोर्ड द्वारा यात्री सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बड़े बदलाव लागू किए गए हैं. भोपाल मंडल में यह नई व्यवस्था दिनांक 15,16 जुलाई की मध्य रात्रि से लागू होगी, जिसके तहत ट्रेनों का प्रथम आरक्षण चार्ट अब उनके प्रस्थान […]

You May Like